5 Dariya News

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जम्मू-कश्मीर के बारे में नवीनतम सुविधाओं और जानकारी के साथ संशोधित यूटी पोर्टल लॉन्च किया

5 Dariya News

श्रीनगर 22-May-2023

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने आयुक्त सचिव आईटी प्रेरणा पुरी की उपस्थिति में, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सूचना और सेवाओं की एकीकृत आपूर्ति हेतु एक नया सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म यूटी पोर्टल लॉन्च किया। डॉ. मेहता ने सेवाओं और सूचनाओं दोनों की पेशकश करने वाले इस समावेशी मंच को बनाने के लिए आईटी विभाग और एनआईसी की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि पोर्टल सेवाओं का लाभ उठाने वाले या यूटी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले सभी लोगों के लिए एक स्थान पर समाधान के रूप में कार्य करेगा।इस अवसर पर मुख्य सचिव ने ऑनलाइन सेवाओं पर जनता की प्रतिक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने आरएएस पोर्टल पर आवेदकों से प्रतिक्रिया और जनता को समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए ऑटो-अपील प्रणाली के साथ सेवाओं के एकीकरण की स्थिति पर भी ध्यान दिया।

इस अवसर पर यह बताया गया कि इस पोर्टल का लक्ष्य देश के नागरिकों को जम्मू-कश्मीर के बारे में समग्र जानकारी प्रदान करना है। पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली मुख्य कार्यप्रणाली केंद्र शासित प्रदेश में सरकारी संरचना, बजट, प्रमुख अधिसूचनाओं, सरकारी योजनाओं, प्रमुख पदाधिकारियों, महत्वपूर्ण संस्थानों, समाचार फीड, सोशल मीडिया और आपातकालीन संपर्कों आदि से संबंधित है। यह नागरिकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और विदेशी लोगों के लिए लेनदेन संबंधी सरकारी सेवाएं भी प्रदान करता है।

पोर्टल की विभिन्न विशेषताओं में यूटी का प्रोफाइल शामिल है और यह अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी तीन भाषाओं में उपलब्ध है।सरकार और उसके अधिकारियों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाला एक अलग खंड है। इसमें विभागों और जम्मू तथा कश्मीर के सभी जिलों के लिंक भी शामिल हैं। एलजी ऑफिस, जीएडी, जेएंडके पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, ट्रैफिक पुलिस, एसकेआईएमएस, ईडीआई, जेकेपीएससी, जेकेएसएसबी, ई-उन्नत, ई-गवर्नेंस पहल, मोबाइल ऐप, शैक्षणिक संस्थान, नागरिक सेवाएं, निविदाएं जैसी कुछ महत्वपूर्ण वेबसाइटों के महत्वपूर्ण लिंक एवं विज्ञापन पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि पोर्टल जम्मू और कश्मीर से संबंधित नवीनतम समाचारों और घटनाओं के बारे में भी जानकारी देता है जिससे लोगों को प्रामाणिक जानकारी मिलती है। अन्वेषण जम्मू और कश्मीर अनुभाग में जम्मू और कश्मीर की सुंदरता शामिल है और हस्तशिल्प, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, बागवानी, श्री अमरनाथ जी तीर्थ, श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ आदि के लिए साइट का पता लगाया जा सकता है।पोर्टल को क्।त्च्ळ के राष्ट्रीय ई-सेवा वितरण आकलन दिशानिर्देशों के साथ 100 प्रतिषत शिकायत प्राप्त करने योग्य बनाया गया है और इसमें जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क विवरण के साथ जिलों की सूची शामिल है।

 इस आयोजन के दौरान सीएस ने कृषि उत्पादन विभाग की 10, समाज कल्याण विभाग की 4 और मिशन यूथ की 2 सहित 16 योजनाओं के बोर्डिंग को ‘उलैबीमउम‘ पोर्टल पर लॉन्च किया, जो सभी लाभार्थी उन्मुख योजनाओं के लिए एक विशेष वेब पोर्टल और सरकार द्वारा प्रस्तावित कल्याणकारी कार्यक्रम है। इनमें से कुछ योजनाओं में एकीकृत भेड़ विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आरकेवीवाई, पीएम किसान, राष्ट्रीय कृषि बाजार, कृषि यंत्रीकरण पर उप-मिशन, दृश्टि बाधितों के लिए आवासीय विद्यालय, नारी निकेतन, बाल आश्रम, हिंसा के शिकार बच्चों को वित्तीय सहायता, राइज़ टुगेदर और उत्साहजनक उद्यमिता पहल आदि षामिल हैं।