पहलगाम में रिवर राफ्टिंग हादसा, 2 पर्यटकों की मौत
5 Dariya News
पहलगाम 22-May-2023
जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल में रिवर राफ्टिंग दुर्घटना में सोमवार को दो पर्यटकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि मृत पर्यटकों की पहचान अहमदाबाद के पाटिल शर्मिलाबेन और पारुल भीखाभाई अंबालाल के रूप में हुई है।मुंबई की मुस्कान खान के रूप में पहचाने गए एक अन्य पर्यटक को बचा लिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने कहा, "मृत पर्यटकों के शवों को पहलगाम के एक अस्पताल में रखा गया है।"