5 Dariya News

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की कोशिशें हुई कामयाब, सुनाम शहर में रेलवे अंडर ब्रिज के दोनों तरफ 70 लाख की लागत से शेड बनेगा

रेल विभाग बनाएगा शेड, दो सप्ताह में पूरी होगी निर्माण प्रक्रिया, बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था

5 Dariya News

सुनाम उधम सिंह वाला 20-May-2023

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के सक्रिय प्रयासों से सुनाम शहर के निवासियों की एक और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुनाम शहर के ठीक बीचोबीच स्थित शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से गुजरने वाले अंडर ब्रिज के दोनों ओर शेड लगाने को रेलवे विभाग ने हरी झंडी दे दी है और इस संबंध में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 

आज कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अंडर ब्रिज के दोनों किनारों का निरीक्षण किया और कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व में सुनाम विधान सभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में हम योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह पंजाब की बहुत बड़ी त्रासदी रही है कि यहां की पिछली सरकारों और यहां के राजनीतिक नेताओं ने लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कभी सार्थक कदम नहीं उठाए, लेकिन भगवंत मान सरकार हर विधानसभा क्षेत्र के व्यापक सुधार के लिए काम कर रही है। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि बारिश के दिनों में सुनाम शहर का यह अंडर ब्रिज पानी की निकासी नहीं होने से राहगीरों व दोनों तरफ रहने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाता है और आवाजाही में भी बड़ी बाधा बन जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 76 साल बाद भी हमारे राज्य के लोग इस तरह की समस्याओं का सामना करने को मजबूर हैं, लेकिन पंजाब सरकार सच्चे दिल से लोगों की सेवा करने और सुधार के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाजा 

अब इस अंडर ब्रिज में खड़े पानी की समस्या का स्थाई समाधान होने जा रहा है।  उन्होंने केंद्र सरकार और रेल विभाग का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि सुनाम के निवासी रेल विभाग की सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा 70 लाख रुपए की लागत से अंडर ब्रिज के दोनों ओर 70-70 मीटर का शेड लगाया जाएगा और यह प्रोजेक्ट अगले दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा।

 कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जब से उन्होंने मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है, वे लोगों की इस समस्या के उचित समाधान के लिए रेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करने और परियोजना शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं और यह शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि रेलवे विभाग ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है और अब रेलवे विभाग द्वारा अंडर ब्रिज के दोनों तरफ शेड लगवाए जाएंगे और लोगों को रुके हुए पानी की समस्या से स्थाई राहत मिलेगी।

 इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद व सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को अंडर ब्रिज के दोनों ओर से ओवर फ्लो होने वाले पानी के पर्याप्त समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंडर ब्रिज में बारिश के पानी की निकासी के समाधान से रेलवे लाइन के दोनों ओर रहने वाले शहरवासियों को काफी राहत महसूस होगी

 इस मौके पर कार्यवाहक अधिकारी अमृत लाल, अश्विनी कुमार, रेल विभाग के अधिकारी, जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारी, जितेंद्र जैन, मुकेश जुनेजा, अजय जिंदल मस्तानी अध्यक्ष रिटेल किराना एसोसिएशन सुनाम, राम लाल तायल, पुनीत गोयल सहित आसपास के अन्य लोग और नेता भी मौजूद थे।