5 Dariya News

पी.एल.डब्ल्यू. में 250वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाई गई

5 Dariya News

पटियाला 19-May-2023

पटियाला रेल इंजन करखाना, पटियाला, भारतीय रेलवे की एक इकाई, ने रिकॉर्ड समय में 250वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण करके अपना समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाई है। 250वें WAP-7 लोको (नंबर 39349) को श्री अशोक कुमार प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, पी.एल.डब्ल्यू. और विभागों के प्रधान प्रमुख द्वारा एल.ए.एस. शॉप के टेस्ट शेड से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

फ्लैग ऑफ समारोह के दौरान पी.एल.डब्ल्यू. के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह उपलब्धि श्री अशोक कुमार पी.सी.ए.ओ. के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पी.एल.डब्ल्यू. कार्यबल को उनकी निरंतर प्रेरणा और प्रोत्साहन के साथ प्राप्त हुई ।श्री अशोक कुमार ने पूरी पी.एल.डब्ल्यू. टीम को बधाई दी और इस उपलब्धि को हासिल करने में उनके प्रयासों की सराहना की।