5 Dariya News

मोदी सरकार द्वारा भारत के विकास के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देशव्यापी "संपर्क से समर्थन अभियान" की तैयारियों हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुआ मंथन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-May-2023

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय समिति सदस्य रेखा गुप्ता जी ने प्रदेश कार्यसमिति और बाकी कार्यकर्ता के साथ इस अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में  दी विस्तृत जानकारी।

30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष जनसम्पर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा और जनसाधारण को अवगत कराया जाएगा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की सरकार गरीबों, शोषितों एवं  वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है।

इस जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनके माध्यम से 'मोदी सरकार' की नीतियां एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगां।

तीस दिन, तीन चरणो में चलने वाले इस अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश,जिला व मंडल स्तर के लगभग 16 लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कार्यसमिति का संचालन चंद्रशेखर प्रदेश महामंत्री एवं संपर्क से समर्थन अभियान के प्रदेश संयोजक ने किया बैठक में अभियान के लिए गठित टीम के सदस्यों जिनमें  रामवीर भट्टी प्रदेश महामंत्री,  तेजिंदर सिंह सरा प्रदेश सचिव, महिंद्र कौर नॉमिनेटेड काउंसलर, एडवोकेट रुचि सेखरी सह संयोजक कानूनी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक महिंद्र निराला, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक सुखविंदर सिंह परमार  भी उपस्थित रहे।