5 Dariya News

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं प्रियंका चोपड़ा

5 Dariya News

मुंबई 14-May-2023

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने परिणीति और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ फैमिली पिक्चर्स शेयर कीं, जिसमें उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी हैं।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका ने लिखा, बधाई हो तिशा और राघव.. अब मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती। आप दोनों और परिवार के लिए बहुत खुश हूं, परिवार से मिलने में मजा आया।परिणीति और राघव ने शनिवार दोपहर नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक दूसरे को रिंग पहनाई। यह पहले कपूरथला के महाराजा परमजीत सिंह का विशाल दिल्ली वाला घर हुआ करता था।