5 Dariya News

देवांश या सनी !! आज किसे बचाने के लिए चुनेगी नयन?

5 Dariya News

चंडीगढ़ 05-May-2023

"नयन जो देखे उनवेखा" के आज के एपिसोड में एक भयानक दृश्य देखने को मिलेगा, जिसमें एक नहीं बल्कि दो जिंदगियां दांव पर लगी हैं। अपनी दिव्य-दृष्टि के माध्यम से, नयन को पॉम्पी, रीटा और जैस्मीन की विनाशकारी योजना का पता चल जाएगा।नयन ने एक पत्नी के रूप में हमेशा अपनी जिम्मेदारी का पालन किया है और देवांश की रक्षा के लिए एक 'सुरक्षा कवच' के रूप में काम किया है, भले ही उसे कितनी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस बार नयन को एक अग्निपरीक्षा से गुजरेगी, जहाँ एक तरफ देवांश की जान खतरे में है और दूसरी तरफ सनी की जिंदगी। 

आज की रात नयन के लिए एक कठिन रात होने वाली है जहाँ उसे एक ही समय में देवांश और सनी दोनों की जान बचानी है।क्या नयन एक ही समय में दो लोगों की जान बचा पाएगी? क्या रीटा के हमले से बच पाएगा देवांश? देखिए “नयन- जो वेखे अन्वेखा” 6 मई रात 8:30 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।