5 Dariya News

एसएपीआई के राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की

5 Dariya News

श्रीनगर 04-May-2023

राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों और सोसायटी ऑफ एनिमल फिजियोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की।पद्म श्री डॉ. एम.एल. मदान, अध्यक्ष एसएपीआई डॉ. एस.के. रस्तोगी, उपकुलपति स्कास्ट-कश्मीर प्रोफेसर नजीर अहमद गनई सहित विशेषज्ञों ने उपराज्यपाल के साथ पशुधन खेती के भविष्य और छोटे तथा सीमांत किसानों को आजीविका प्रदान करने में इसकी भूमिका पर चर्चा की। 

विशेषज्ञों ने पशुधन क्षेत्र में सुधार और इसे अधिक टिकाऊ बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।उपराज्यपाल ने विशेषज्ञों से कहा कि वे पशुपालन के लिए उन्नत तकनीकी उपकरण विकसित करने के लिए विश्वविद्यालय के साथ काम करें ताकि इसे किसानों के लिए अधिक कुशल, लचीला, टिकाऊ और लाभदायक बनाया जा सके।

उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि इनपुट लागत को कम करने और किसानों के लिए उत्पादन बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पशुधन खेती सबसे तेजी से बढ़ते कृषि उप-क्षेत्रों में से एक है और हमें पशु स्वास्थ्य और चारा प्रबंधन की रक्षा के लिए अनुसंधान और प्रौद्योगिकी अपनाने में सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

उपराज्यपाल ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के समग्र विकास और किसानों, महिलाओं और पशुधन क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों के सशक्तिकरण के लिए यूटी सरकार की प्रमुख पहलों को भी साझा किया।उपकुलपति स्कास्ट ने उपराज्यपाल को ट्यूलिप बल्ब उत्पादन और स्टेम सेल थेरेपी और प्रौद्योगिकी संचालित पशुधन खेती पर स्कास्ट-के द्वारा प्रकाशन पर परियोजना रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।