5 Dariya News

क्या सर्जरी के बाद गीत प्रतियोगिता में भाग ले पाएगी?

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-May-2023

हमने देखा कि गीत की चोट के पीछे भैरवी का सबसे बड़ा हाथ था और उसके साथ-साथ सिमॉन भी अपना पूरा सहयोग दे रही है। सिमॉन, गीत के साथ-साथ उसके पिता सुरजीत के खिलाफ भी योजना बनाती हुई नज़र आ रही है।शो "गीत ढोली" के आश्चर्यजनक मोड़ ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया जहाँ ढोल प्रतियोगिता के दौरान सिमॉन और भैरवी ने गीत को घायल कर दिया। 

सिमॉन और भैरवी नहीं चाहते कि कोई गीत का समर्थन करे, इसलिए उन्होंने उसके पिता सुरजीत ढोली का हाथ तोड़ने की योजना बनाई। आज हम देखेंगे कि तानिया, गीत का दर्द सहन नहीं कर पाने के कारण, पूरे मेहरा परिवार से गीत की सर्जरी कराने के लिए कहती है।

क्या भैरवी और सिमॉन अपने उद्देश्य में सफल हो जाएंगे? क्या गीत अपनी सर्जरी के बाद प्रतियोगिता में भाग ले पाएगी? देखिए गीत ढोली का ड्रामा एपिसोड रात 8 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।