5 Dariya News

बुर्किना फासो में हमले में 33 सैनिकों की मौत

5 Dariya News

औगाडौगौ 27-Apr-2023

पूर्वी बुर्किना फासो में एक सैन्य टुकड़ी पर हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से बयान में कहा गया है कि ओगारू की सैन्य टुकड़ी को गुरुवार सुबह एक बड़े हमले का निशाना बनाया गया, इसमें 33 सैनिकों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

बयान में कहा गया कि जवाबी हमले में कम से कम 40 आतंकवादियों को मार गिराया गया।2015 से, पश्चिम अफ्रीकी देश में जारी संघर्ष में अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और हजारों नागरिक विस्थापित हुए हैं।