5 Dariya News

दिल थाम के बैठ जाओ क्योंकि ज़ी पंजाबी सुपर-डुपर हिट फिल्म "गोलगप्पा" पेश करने जा रहा है

5 Dariya News

चंडीगढ़ 28-Apr-2023

ज़ी पंजाबी का मुख्य उद्देश्य दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना है, इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए ज़ी पंजाबी जल्द ही आपके टीवी स्क्रीन पर पंजाबी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म "गोल-गप्पे" पेश करने जा रहा है।तैयार हो जाइए अपना मज़ा दोगुना करने के लिए, क्यूंकि पंजाबी सिनेमा के कॉमेडी किंग बिन्नू ढिल्लों, रजत बेदी और बी.एन.शर्मा एक ही प्लॉट पर नज़र आने वाले है, इनके साथ नवनीत ढिल्लों और इहाना ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

फिल्म समीप कंग द्वारा निर्देशित, सरबजीत सिंह द्वारा लिखित है। फिल्म की कहानी हसी-मज़ाक, हेरा-फेरी और रोमांस से भरपूर है जहाँ तीन दोस्त जग्गी, पाली और नाथूराम अमीर बनने के लिए नई-नई तरकीबें अपनाते है।ये तीनों दोस्त नई-नई तरकीबें अपनाएंगे तो किस्मत आगे क्या लाएगी। ज़ी पंजाबी जल्द ही इस वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ आपके लिए हँसी के ठहाकों से भरा एक सुखद सप्ताहांत लाने वाले हैं।