5 Dariya News

उपायुक्त जम्मू ने जल जीवन मिशन योजनाओं, पीएमएवाई (यू) की प्रगति की समीक्षा की

5 Dariya News

जम्मू 27-Apr-2023

उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा ने एक बैठक में जल जीवन मिशन योजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यान्वयन पर काम की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में मुख्य योजना अधिकारी जोगिंदर कटोच तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में बताया गया कि जिले के लिए 272 जेजेएम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसके लिए 1200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि जेजेएम केंद्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसके तहत इस वर्ष के अंत तक कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा 100 प्रतिषत कार्यात्मक घरेलू नल के पानी की संतृप्ति सुनिश्चित की जानी है।उन्होंने आईएसए को प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए पानी समितियों को सक्रिय/शामिल करने के लिए भी कहा ताकि समयबद्ध तरीके से लक्ष्य हासिल किया जा सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यों के आवंटन, निष्पादन की निगरानी और बिना किसी देरी के पूरा करने के भी निर्देष दिये।उपायुक्त ने परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए मैन तथा मशीनरी को जुटाने के अलावा उपलब्ध संसाधनों के उत्पादक और उपयोग को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पीएमएवाई (यू) के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध पूरा करने के लिए घरों के निर्माण कार्य की गति में तेजी लाने के लिए हर संभव उपाय करने पर जोर दिया।