5 Dariya News

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल निमित्त अंतिम रस्मों में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान

5 Dariya News

बादल (श्री मुक्तसर साहब) 27-Apr-2023

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल निमित्त अंतिम रस्मों में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री ने अकाली नेता के पैतृक गाँव जाकर बिछुड़ी आत्मा को श्रद्धांजली भेंट की और पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा किया। 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजली भेंट की और बिछुड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और दुखी परिवार को यह क्षति सहन करने का बल देने के लिए परमात्मा के समक्ष  अरदास की।