5 Dariya News

शो "दिलदारियाँ" स्पॉइलर अलर्ट: क्या अवनी सच में अंबर से प्यार करती है, या यह किसी प्लैन का हिस्सा है?

5 Dariya News

चंडीगढ़ 25-Apr-2023

पिछले एपिसोड के दौरान हमने देखा कि अंबर, अवनी को एक बिजनेस डील फाइनल करने के लिए एक पार्टी में आमंत्रित करती है और अवनी जाने के लिए राजी हो जाती है। अंबर के कहने पर अवनी पार्टी के लिए तैयार हो जाती है। जब अवनी तैयार होकर अंबर के सामने आती है तो अंबर बस उसे देखती रह जाता है और मंत्रमुग्ध हो जाता है। 

आज का एपिसोड काफी चौंकाने वाला होगा क्योंकि आज अंबर और अवनी के गुमनाम रिश्ते को नाम मिल जाएगा। अवनी सबके सामने कबूल करती है कि वह अंबर की गर्लफ्रेंड है।

क्या अवनी वास्तव में अंबर के लिए अपने प्यार को महसूस करती है या यह किसी योजना का हिस्सा है? देखिए आज का एपिसोड और जानिए उनकी जिंदगी में आगे क्या होगा, शाम 7:30 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।