5 Dariya News

'नयन जो वेखे अनवेखा' में दिलचस्प मोड़: क्या नयन और देवांश ढूंढ पाएंगे ममता की लाश

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-Apr-2023

शो "नयन-जो देखे अनवेखा" में नयन और देवांश अपनी माँ ममता की हत्या का पता लगाने की कोशिश करते हैं और दोनों ममता की कब्र पर पहुंच जाते हैं। रीटा और पॉम्पी नयन को मारने की योजना बना रहे हैं।आज हम देखेंगे कि नयन और देवांश की जान खतरे में है जहाँ रीटा और पॉम्पी उन दोनों को हमेशा के लिए मारने की योजना बना रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ दोनों अपनी माँ ममता के हत्यारों का पता लगाने में एक-दूसरे की मदद करते हैं। 

वह दोनों ममता की कब्र तक पहुंच जाते है और लाश को खोजने के लिए कब्र खोदते हैं, लेकिन दोनों विफल रहते हैं।क्या नयन और देवांश ममता की लाश ढूंढने में कामयाब होंगे? क्या रीटा और पॉम्पी अपना सच छुपाने में कामयाब होंगे? आज का एपिसोड देखें और जानें नयन और देवांश के साथ आगे क्या होगा, “नयन जो वेखे अनवेखा” में रात 8:30 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।