तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय कम्पाउंड मिश्रित टीम फाइनल में
5 Dariya News
अंताल्या (तुर्की) 21-Apr-2023
भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण दियोतले ने शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप 2023 चरण एक के स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।ज्योति और ओजस ने मलेशिया की जोड़ी फातिन नरफतेहह मत सालेह और मोहम्मद जुवैदी माजुकी को सेमीफाइनल में 157-155 से हराया।
भारतीय जोड़ी का शनिवार को स्वर्ण पदक के लिए चीनी ताइपे की जोड़ी चेन यी-हसुआन और चेन चिह लुन से मुकाबला होगा।2022 में सुरेखा ने अभिषेक वर्मा के साथ वल्र्ड गेम्स का कांस्य पदक और पेरिस विश्व कप का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 20 साल के ओजस के साथ पहली बार जोड़ी बनायी।
भारतीय जोड़ी को पहले राउंड में बाई मिली थी। उन्होंने दूसरे दौर में लक्जमबर्ग की जोड़ी को 159-157 से हराया और क्वार्टरफाइनल में फ्ऱांस को 159-156 से हराया।इस बीच अतानु दास और भजन कौर की रिकर्व मिश्रित टीम पहले राउंड में डेनमार्क से 3-5 से हार गयी।