5 Dariya News

पंजाब सरकार ने टोल प्लाज़े बंद करवा के आम लोगों की लूट रोकी : हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

टोल प्लाज़े बंद होने के कारण आम लोगों के रोज़मर्रा के लाखों रुपए बचेंगे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Apr-2023

मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान 9 टोल प्लाज़े बंद करवा के आम लोगों की लूट रोक दी है।इस कदम पर तसल्ली प्रकट करते हुये पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने कहा कि राज्य के लोगों हितों को मुख्य रखते हुये यह टोल प्लाज़े बंद किये गए हैं और आने वाले दिनों में ऐसे और टोल भी बंद करवाए जाएंगे।

स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार ने एक वर्ष के दौरान कीरतपुर साहिब-नंगल-ऊना 1 होशियारपुर-टांडा 1 लुधियाना-संगरूर 2 हाईलैवल मखू ब्रिज 1 बलाचौर-दसूहा (बलाचौर- गड़शंकर-होशियारपुर-दसूहा) 3 और पटियाला- समाना-पातड़ां 1 आदि कुल 9 टोल प्लाज़े बंद करवाए हैं, जो समझौतें की सभी शर्तों से तरफ़ जाकर लोगों की लूट कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने अपने स्वार्थ करके डिफालटरों की ढाल बन कर काम किया और टोल प्लाज़ा कंपनियों की मनमानियों को नजरअन्दाज किया। उन्होंने कहा कि बंद करवाए गए टोल प्लाज़े समझौते के अंतर्गत सेवा नहीं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित प्लाजों पर समझौते के बावजूद एंबुलेंस और रिकवरी वैनों का कोई प्रबंध नहीं था। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इन टोल प्लाज़ा कंपनियों की इन अनियमितताओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की।लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के हितों को सुरक्षित रख रही है और भविष्य में भी रखेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने कार्यकाल संभालते ही लोक हित के फ़ैसले लिए हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में राज्य के 28 हज़ार नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ, 300 यूनिट तक प्रति महीना मुफ़्त बिजली, 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत और फ़सल के नुकसान का मुआवज़ा तुरंत जारी करना आदि फ़ैसले राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं।