5 Dariya News

एफसी गोवा ने महत्वहीन मैच में मोहन बागान को 1-0 से हराया

5 Dariya News

कोझिकोड 19-Apr-2023

एटीके मोहन बागान का सुपर कप 2023 में निराशाजनक अभियान उसके आखिरी ग्रुप सी मैच में एफसी गोवा से मिली 0-1 की हार के साथ समाप्त हुआ। सीरिया के खिलाड़ी फरेस अरनॉट ने मैच का एकमात्र गोल 88वें मिनट में किया।इस मैच का परिणाम के लिहाज से कोई महžव नहीं था क्योंकि इस ग्रुप से जमशेदपुर एफसी तीन जीत से नौ अंक लेकर सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है। 

गोवा की टीम छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि बागान तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।