5 Dariya News

बीजिंग के अस्पताल में आग लगने से 29 लोगों की मौत

5 Dariya News

बीजिंग 19-Apr-2023

बीजिंग के एक अस्पताल में आग लगने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग चांगफेंग अस्पताल में मंगलवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।अग्निशमन विभाग को मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर अस्पताल के रोगी विभाग की इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी।

70 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।