5 Dariya News

उपायुक्त कठुआ ने एचएडीपी के तहत ‘किसान संपर्क अभियान‘ शुरू करने की व्यवस्था की समीक्षा की

5 Dariya News

कठुआ 13-Apr-2023

समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत किसान उन्मुखीकरण कार्यक्रम यानी किसान संपर्क अभियान के सुचारू संचालन की व्यवस्था की समीक्षा और अंतिम रूप देने के लिए आज यहां डीसी कार्यालय परिसर के सभागार में उपायुक्त कठुआ राहुल पाण्डे की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई।

 बैठक में सीपीओ कठुआ उत्तम सिंह, एसीडी कठुआ किशोर सिंह कटोच, एसीआर कठुआ विश्व प्रताप सिंह, सीएएचओ, प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ और कृषि और संबद्ध विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान, मुख्य पशुपालन अधिकारी कठुआ ने 24 अप्रैल से 31 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले एचएडीपी के तहत किसानों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं के बारे में अध्यक्ष को अवगत करवाया।बैठक में बताया गया कि जिले भर में प्रत्येक पंचायत में 3 दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा ताकि किसानों को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की विभिन्न योजनाओं के तहत पेश किए गए अवसरों से अवगत करवाया जा सके।

उपायुक्त ने कृषि और संबद्ध विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करने पर जोर दिया ताकि कृषक समुदाय की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने किसानों को स्वरोजगार की उन योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के अलावा आधुनिक उपकरणों और तकनीकों के बारे में भी निर्देश दिया, जिन्हें एचएडीपी में शामिल किया गया है ताकि मौजूदा बाधाओं को दूर किया जा सके और स्वीकृत परियोजनाओं में प्रस्तावित हस्तक्षेपों को अपनाने के लिए कृषक समुदाय को प्रेरित करने हेतु विभिन्न विस्तार विधियों का उपयोग किया जा सके।

उपायुक्त ने कृषक समुदाय की आजीविका के उत्थान हेतु जिले में कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह क्रांतिकारी कदम गेम चेंजर साबित हो सकता है क्योंकि इसमें जिले के कृषि परिदृष्य को बदलने की क्षमता है।उल्लेखनीय है कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर सरकार ने हाल ही में किसानों की आय बढ़ाने और जम्मू-कश्मीर को देश में अग्रणी कृषि अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए एचएडीपी के तहत परियोजनाओं को मंजूरी दी है।