5 Dariya News

राष्ट्रीय युवा समिति के कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सुखविंदर बिंद्रा ने नोजवानों को नशे से दूर रहने को किया प्रेरित

युवाओं को जागरूक करने के लिए ऐसी समिति बहुत जरूरी :सुखविंदर बिन्द्रा

5 Dariya News

लुधियाना 13-Apr-2023

प्रोफेसर डॉ बी. के. शर्मा राष्ट्रीय युवा समिति का आयोजन लुधियाना के इश्मीत क्लब में सयोंजक इशिका देसाई दुआरा किया गया। 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इस समिति में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी के सीनियर नेता सुखविंदर सिंह बिन्द्रा (पूर्व चेयरमैन युवा विकास व खेल विभाग पंजाब सरकार) रहे। 

इस दौरान देव अग्रवाल सचिव ह्यूमन राइट्स क्लब, मुनीश जिंदल संस्थापक होवोरोबोटिक्स, डॉ दिविया खन्ना कॉर्डिनेटर सीटी यूनिवर्सिटी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सभी आयोजन कर्ताओ ने मेहमानों का जोरदार स्वागत किया।  बिंद्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है। आज के युवा हर वर्ग में उनत्ति कर रहे हैं। लेकिन नशा एक ऐसा जहर है जो नोजवानों को धीरे धीरे खत्म कर रहा है। 

उन्होंने आज के नोजवानों को नशे से दूर रहने को कहा है। उन्होंने ने कहा कि आज के बच्चों को स्कूल से ही नशे के बुरे प्रभाव के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने के कहा कि बीजेपी सरकार आने पर नोजवानों की हर मुश्किल का हल किया जाएगा।