5 Dariya News

सिब्लिंग्स डे: अथिया शेट्टी ने भाई अहान शेट्टी के साथ अनदेखी तस्वीर की साझा

5 Dariya News

मुंबई 10-Apr-2023

सिब्लिंग्स डे के मौके पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने भाई अहान शेट्टी के साथ अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। अथिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अहान उनका हाथ पकड़ते हुए गलियारे में टहलाते हुए दिखाई दे रहे है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा: हमेशा मुझे रास्ता दिखाने वाला।

अथिया और के.एल. राहुल की इस साल की शुरूआत में शादी हुई थी। अथिया ने 2015 में 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आई थीं।