5 Dariya News

वीरेश शांडिल्य ने तेलंगाना राज्य में की एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष की घोषणा की मोदी होंगे तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष

हैदराबाद निवासी एव हिन्दू सेवा संघ के अध्यक्ष प्रमोद मोदी तेलंगाना राज्य के एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष एव डेंटल सर्जन डॉ किरण प्रदेश महासचिव नियुक्त

5 Dariya News

हैदराबाद 07-Apr-2023

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हैदराबाद के उधोगपति एव हिन्दू सेवा संघ के अध्यक्ष प्रमोद मोदी को तेलंगाना राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया और वहीं डेंटल सर्जन डॉ किरण को फ्रंट का तेलंगाना राज्य का महासचिव नियुक्त किया। वही शांडिल्य ने तेलंगाना में सनातन धर्म को मजबूत करने वाले एव हिंदुस्तान को आतंकवाद मुक्त सोच रखने वाले तेलंगाना के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मोदी को महाराष्ट्र का प्रभारी भी नियुक्त किया है और उन्हें तेलंगाना की ग्राम स्तर से शहरी व जिला व राज्य स्तर पर पदाधिकारी बनाने का अधिकार भी दिया है। 

वीरेश शांडिल्य ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले डेढ़ महीने से एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की राष्ट्रीय व प्रदेश इकाईयों को भंग किया हुआ था आज फ्रंट की पहली नियुक्ति तेलंगाना राज्य की हुई और प्रमोद मोदी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गए। शांडिल्य ने बताया कि वह अब आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र , कर्नाटक,तमिलनाडू ,ओडिशा में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की प्रदेश इकाइयों को गठित करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 तक उत्तर भारत व साउथ में फ्रंट को मजबूत किया जाएगा और 25 जून 2023 तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , बिहार, राजस्थान,के इकाइयों का गठन कर दिया जाएगा।एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 10 अगस्त तक एक लाख फ्रंट के एक्टिव सदस्यों को जोड़ा जाएगा और एक फ्रंट की ऐसी फोर्स तैयार की जाएगी जो आतंकवाद, खालिस्तानी ताकतों, सहित देश विरोधी लोगो के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। 

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम बनाने की मांग करेंगे जिन शहीदों की बदौलत आज देश के 132 करोड़ लोग आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। और उनका संगठन सिर्फ उन लोगो को जोड़ेंगे जो अपनी भारत माता व मातृभूमि के लिए सीने पर गोली खाने को तैयार रहें। 

साथ ही वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनका अब रास्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू करेंगे कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव को शहीद का दर्जा दिया जाए इसके लिए देश की संसद के बाहर एक मार्च निकालेंगे क्योंकि आज भी इस देश मे सिमरनजीत सिंह जैसे सांसद सदस्य होते हुए भी भगत सिंह को आतकवादी बताते हैं। शांडिल्य ने कहा कि एन्टी टेरोरिस्ट 15 अगस्त 2023 को खलिस्तान विरोधी रथ यात्रा निकालेंगे क्योंकि खालिस्तानी मुहिम सीधा देश के संविधान, तिरंगे व कानून पर हमला बोल रहे ऐसी मांग करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी है और उनका जिंदा रहना राष्ट्र के लिए बड़ा खतरा है।

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख शांडिल्य ने कहा अमृतपाल सिंह का जिंदा रहना देश के लिए करोना से ज्यादा खतरनाक है इसलिए सरकार उसे देखते ही गोली मारने के आदेश दें । शांडिल्य ने मोदी ,अमित शाह व भगवंत मान से मांग की है कि आई एस आई के एजेंट अमृतपाल सिंह को जिंदा गिरफ्तार न किया जाए इसे मौत के घाट उतार किया जाए अमृतपाल सिंह हिन्दू सिख भाईचारे के लिए कोरोना से भी खतरनाक है।