5 Dariya News

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी बूथों पर पार्टी का झंडा लहरा मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश सामूहिक रूप से सुना

5 Dariya News

चंडीगढ़ 06-Apr-2023

भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के कुल 597 पोलिंग बूथों में से 500 के लगभग बूथों पर पार्टी के ध्वज फहराया गया व पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम प्रधानमंत्री के संदेश को प्रत्येक बूथ पर  सामूहिक रूप से सुना। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने अपने बूथ पर ध्वजारोहण किया तथा प्रधानमंत्री की बात सुनी। 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी  अपने बूथ पर ध्वजारोहण किया व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के वक्तव्य को सुना। इस अवसर पर अरुण सूद ने कहा भाजपा ही एक ऐसी  पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है।उन्होंने भाजपा के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना ही उस दिन से आज तक पार्टी देश हित के कार्यो में लगी हुई है तथा भाजपा का हर कार्यकर्ता देशहित को सामने रखकर बिना किसी स्वार्थ के पार्टी हित में काम कर रहा है।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे,  न संसाधन थे लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी। लेकिन आज पार्टी के पास सबकुछ है । आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है तथा केन्द्र के साथ साथ देश के अनेक राज्यो में पार्टी की सरकार है। यह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश हित मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। 

उन्होंने कार्यकर्ताओ व देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की भी शुभकामनाएं भी दी। शाम को पार्टी कार्यालय कमलम में सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के अलावा महामंत्री रामवीर भट्टी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला,  कार्यालय सचिव गजेंद्र शर्मा, देवी सिंह, वरिष्ठ उप महापौर कंवर जीत राणा, पार्षद सौरभ जोशी, मनोनीत पार्षद मोहिंदर कौर, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद् जैन सहित सभी जिला मोर्चा अध्यक्षों तथाअनेक  कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।