5 Dariya News

रबी खरीद सीजऩ के लिए पंजाब सरकार ने की पूरी तैयारी

सी.सी.एल. मन्जूर होते ही मुख्यमंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Mar-2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लगातार कोशिशों के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) ने आगामी रबी खऱीद सीजऩ के लिए गेहूँ की खऱीद के लिए पंजाब के लिए 29 हज़ार करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट (सी.सी.एल.) को मंजूरी दे दी है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी सीजन के लिए आर.बी.आई. द्वारा सी.सी.एल. के 25,445 करोड़ रुपए पहले ही जारी करने पर स्ंतुष्टी ज़ाहिर की। भगवंत मान ने कहा कि आर.बी.आई. ने इस सीजन के लिए राज्य सरकार द्वारा माँग में से सी.सी.एल. का बड़ा हिस्सा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे मौजूदा खऱीद सीजऩ के दौरान गेहूँ की खऱीद को सुचारू तरीके से करना सुनिश्चित बनेगा।  

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों की फ़सल का दाना-दाना सुचारू तरीके से खऱीदना सुनिश्चित बनाया जाए और मंडियों में पुख़्ता प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहली अप्रैल से खऱीद शुरू होने के पहले दिन से ही फसल की अदायगी ज़रूर सुनिश्चित बनाई जाए। 

भगवंत मान ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों की उपज का हरेक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ की खऱीद के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, जिससे किसानों को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार अनाज की सुचारू तरीके से खऱीद के लिए पाबंद है। जि़क्रयोग्य है कि गेहूँ की खऱीद पहली अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 31 मई तक चलेगी।