5 Dariya News

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन किया गया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Mar-2023

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर अनूप गुप्ता के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, जिला-मोर्चा अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विजय रुपाणी ने बताया कि 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में 1 वर्ष से भी कम समय बचा है अब चुनावों की तैयारियों शुरू करने का समय है तथा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन की तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है संगठन में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जिनके बलबूते पर ही चुनाव जीते जा सकते हैं। उन्होंने बूथ समितियों के अलावा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे व आम जनता के बीच कार्य करेंगे। कार्यों व जिम्मेदारियों को अलग-अलग लोगों में बांटना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा पार्टी इन्ही कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही जीत हासिल कर सकती है। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की

प्रशंसा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को नई दिशा दी है लोग उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हमें लोगों की चाहत पूरी करने में सहयोगी बनना है इसके विपरीत कुछ विदेशी वविपक्षी ताकते इकट्ठे होकर मोदी के पीछे लगी हुई हैं तथा उनको सत्ता से दूर करने के लिए अनेक हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन देश की जनता उनके हथकंडों को कामयाब नहीं होने देगी। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को सजग रहकर लोगों तक पहुंचना है तथा सरकार की नीतियों व पार्टी की विचारधारा को लोगों तक

पहुंचाना है। इस व्यवस्था में बलबूते ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने बूथ जीता चुनाव जीता नारे को दोहराया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू ने संगठनात्मक विषयों पर विचार प्रकट किए तथा शक्ति केंद्र सशक्तिकरण पर जोर दिया तथा प्रत्येक

बूथ के सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का मंत्र दिया। 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा सभी कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर कार्य करने की हिदायत व आशा व्यक्त की कि जिन बूथों पर बूथ समितियां नहीं बनी है वे शीघ्र बना ली जाएगी आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता पुरी जी जान से मेहनत करेंगे।