5 Dariya News

ऋषभ पंत को उबरने के लिए अपना समय लेना चाहिए : सौरव गांगुली

5 Dariya News

नई दिल्ली 26-Mar-2023

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा है कि फ्रेंचाइजी को आगामी आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की कमी खलेगी और उन्होंने खिलाड़ी से कहा है कि वह कुछ महीने पहले एक कार दुर्घटना में लगी चोटों से उबरने के बाद मैदान में लौटने के लिए अपना समय लें। 

गांगुली ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा, "मुझे यकीन है कि राष्ट्रीय टीम को भी पंत की कमी खलेगी। वह युवा हैं और उनके पास अपने करियर में काफी समय बचा है। वह एक विशेष खिलाड़ी हैं और उन्हें ठीक होने के लिए अपना समय निकालना चाहिए। हम सभी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

गांगुली आईपीएल 2023 के लिए नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्री-सीजन कैंप के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं। सीजन के बारे में बोलते हुए भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, "खिलाड़ियों के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है और मैं सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। 

नेट अभ्यास अच्छा है, लेकिन हम मैच मोड में आना चाहते हैं और रिकी शानदार खिलाड़ी है। वह ट्रेनिंग के दौरान काफी गंभीरता लेकर आते हैं।"आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली के कप्तान के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा, "डेविड वार्नर टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हैं। 

वह हमेशा चुनौती के लिए तैयार रहते हैं और वह एक महान खिलाड़ी हैं। उनके पास बहुत सारे रन और अनुभव हैं।"दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।