5 Dariya News

अमन अरोड़ा द्वारा शासन सुधार विभाग के अधिकारियों को सबसे ख़राब और बढ़िया कारगुज़ारी वाले जिलों की सूची जमा कराने के निर्देश

शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्री के तौर पर संभाला पद

5 Dariya News

चंडीगढ़ 24-Mar-2023

पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण (डी. जी. आर. एंड. पी. जी.) मंत्री के तौर पर एक और विभाग का चार्ज संभाल लिया है। पद संभालने के बाद श्री अमन अरोड़ा ने प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह, डायरैक्टर श्री गिरिश दियालन और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करके विभाग के कामकाज का जायज़ा लिया।

इस दौरान पेशकारी देते हुए डी. जी. आर. के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि राज्य में 535 सेवा केन्द्रों के द्वारा लोगों को निर्धारित समय में 433 सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोक शिकायत निवारण प्रणाली (पी. जी. आर. एस.), ई-ऑफिस और स्टेट डी. बी. टी. सैल और विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अन्य प्रोजेक्टों के बारे भी जानकारी दी।

श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह सेवा केन्द्रों के द्वारा मुहैया करवाई जा रही नागरिक सेवाओं के एक साल के आंकड़ों का विश्लेषण करें और सबसे ख़राब और बढ़िया कारगुज़ारी वाले जिलों संबंधी और सेवा में देरी करने वाले मुलाजिमों की सूची जमा करवाई जाये।

श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को प्रशासनिक ढांचे में हर स्तर पर और सुधार करने और जवाबदेही को यकीनी बनाने के लिए अधिक ज़ोरदार ढंग से काम करने को कहा जिससे सूचना और प्रौद्यौगिकी के द्वारा लोगों को निर्विघ्न, पारदर्शी और सुखद ढंग के साथ सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का उनको नयी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे जिससे लोगों को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग के साथ सेवाएं प्रदान की जा सकें।