5 Dariya News

पंजाब की वाटर टूरिज्म पॉलसी और एडवेंचर टूरिज्म पॉलसी राज्य में रोज़गार के मौके पैदा करने में लाभदायक साबित होंगी : अनमोल गगन मान

कहा, पंजाब पर्यटन के तौर पर देश का अग्रणी राज्य बनेगा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 22-Mar-2023

पंजाब में पर्यटन को उत्साहित करने के उद्देश्य के साथ पर्यटन और सांस्कृतिक मामले संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने वॉटर टूरिज्म पॉलिसी 2023 और एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी 2023 की व्याख्या की।मंत्री कहा कि यह दोनों नीतियाँ पर्यटन उद्योग के माहिरों के साथ विचार विमर्श करके तैयार की गई हैं और पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किये जा रहे यत्नों का विशेष हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि वाटर टूरिज्म पॉलिसी-2023 के अधीन पंजाब में रिवर राफ्टिंग, बॉटींग, वाटर स्पोर्टस और अन्य जल-आधारित पर्यटन गतिविधियों आदि को उत्साहित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के अधीन वाटर टूरिज्म से सबंधित बुनियादी ढांचे को नये ढंग से विकास करना शामिल है जिससे देश-दुनिया के सैलानियों को पंजाब की ओर अधिक से अधिक आकर्षित किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पर्यटन पंजाब की आर्थिकता को और मज़बूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और राज्य सरकार इसको और विकसित करने के लिए लगातर यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि वाटर टूरिज्म पालिसी 2023 और एडवेंचर टूरिज्म पालिसी 2023 के अनुसार राज्य में और विकास करके जल्दी ही पंजाब को देश का अग्रणी पर्यटन स्थान बनाएंगे।

मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बनीं यह नयी नीतियाँ पर्यटन क्षेत्र में राज्य के नौजवानों के लिए नौकरियाँ पैदा करने और स्थानीय आर्थिकता को बढ़ावा देने में पूरी तरह लाभदायक साबित होंगी।