5 Dariya News

सचिव राजस्व ने सांबा का दौरा किया

ए ई.सेवाओंए पीएसजीएए सीएलयू के कार्यान्वयन की समीक्षा की

5 Dariya News

सांबा 17-Mar-2023

राजस्व सचिव डॉण् पीयूष सिंगला ने आज सांबा जिले के अपने दौरे के दौरान कई ऑनलाइन राजस्व सेवाओं और पीएसजीए के कार्यान्वयन की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ताए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंहए रजिस्ट्रार सांबाए अतिरिक्त उपायुक्त राकेश दुबेए एसीआर सांबा डॉण् कुसमए एसडीएम घगवाल और एसडीएम विजयपुर व तहसीलदार शामिल हुए।

उपायुक्त ने जिले में राजस्व विभाग के कामकाज के अलावा प्रदान की जा रही राजस्व सेवाओं के बारे में जानकारी दी। सचिव ने ऑनलाइन राजस्व सेवाओंए भूमि अधिग्रहण के मामलों एनएच परियोजनाए पीएसजीए सेवाओंए सीएलयू मामलोंए भूमि हस्तांतरण मामलोंए औद्योगिक संपत्ति की स्थापनाए लंबरदार और चैकीदारों की नियुक्तिए अदालती मामलोंए ई.ऑफिसए एचआरएम मुद्दों सहित राजस्व विभाग की व्यापक समीक्षा की। 

डाण् सिंगला ने राजस्व अधिकारियों को सभी लम्बित मामलों को निर्धारित समय.सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अभिलेख अद्यतन करने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के समीप के क्षेत्र में विशेष राजस्व शिविर लगाने के निर्देश भी दिये। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने.अपने क्षेत्रों में सभी राजस्व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिक उपयोगकर्ताओं को सुविधा प्रदान करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने भू.उपयोग परिवर्तन में संभावित निजी औद्योगिक क्षेत्रों को सुविधा प्रदान करने पर बल दिया।

सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और फील्ड पदाधिकारियों को शीघ्र सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए निकट समन्वय में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को पीएसजीए के तहत सेवाओं के निपटान की समय.सीमा का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने तहसीलदारों से आम जनता में ऑनलाइन राजस्व सेवाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने को कहा। सचिव ने अधिकारियों को अपने राजस्व रिकॉर्ड को मिशन मोड में अपडेट करने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भूकर मानचित्रों और अन्य संबंधित दस्तावेजों का डिजिटलीकरण समयबद्ध तरीके से पूरा हो और लोग कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।

उन्होंने जिले में राजस्व गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन को दर्शाने के लिए जिला प्रशासन विशेषकर राजस्व टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि नागरिकों को परेशानी मुक्त ऑनलाइन सेवाएं दी जाएं।