5 Dariya News

जसवीर सिंह कुदनी ने पी.एस.आई.डी.सी के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 15-Mar-2023

पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पी.एस.आई.डी.सी.) के नव-नियुक्त चेयरमैन जसवीर सिंह कुदनी ने आज यहाँ उद्योग भवन में वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और एच.यू.डी., सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा की हाजिऱी में अपना पद संभाला। कैबिनेट मंत्रियों ने नव-नियुक्त चेयरमैन को बधाई देते हुए भरोसा प्रकट किया कि जसवीर सिंह कुदनी राज्य में उद्योगों को ऊँचा उठाने के लिए ठोस प्रयास करने के साथ-साथ उद्योगों से सम्बन्धित मसलों को हल करने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे। इस मौके पर जसवीर सिंह कुदनी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जि़म्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह उद्योग के तेज़ी से विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिससे राज्य का उद्योग ‘रंगला पंजाब मिशन’ में अपना बनता योगदान दे सके।