5 Dariya News

विवा मिस्टर पंजाब व लुधियाना 2023 चैंपियनशिप का आयोजन

युवाओं के विकास में ऐसी प्रतियोगिताए बहुत जरूरी :सुखविंदर बिन्द्रा

5 Dariya News

लुधियाना 15-Mar-2023

वीवो मिस्टर पंजाब और मिस्टर लुधियाना 2023 चैंपियनशिप का आयोजन लुधियाना के लायंस क्लब में किया गया। 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी के सीनियर नेता सुखविंदर सिंह बिन्द्रा (पूर्व चेयरमैन युवा विकास व खेल विभाग पंजाब सरकार) व श्रोमणि अकाली दल के प्रमुख जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का सभी आयोजन कर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। 

इसका आयोजन पंजाब अमेचर बॉडीबिल्डिंग असोसिएशन ने किया।इस प्रतियोगिता में वीवा मिस्टर पंजाब रणजीत सिंह बने और मिस्टर  तजिंदर सिंह रनर अप बने। मिस्टर लुधियाना राजेश कुमार बने।कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सुखविंदर बिंद्रा ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन बहुत अच्छा है। 

इस से यूथ को जिन्दगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस से नोजवान नशे से दूर रहते हैं। उनका शरीरक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने पर युवाओं के लिए बहुत से कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 

मुख मेहमान जत्थेदार दादूवाल दुआरा इस चैंपियनशिप में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस चैम्पियनशिप के आयोजन कर्ता जॉली सिंह व उनकी टीम ने सभी का धन्यवाद किया।