5 Dariya News

यूपी: दो नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने किया गैंगरेप

5 Dariya News

फतेहपुर (उप्र) 13-Mar-2023

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में छह युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। एसपी फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, सभी छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आईपीसी की धारा 376 डी, 342, 323, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय हुई जब लड़कियां गांव के मेले से लौट रही थीं। पीड़िताओं के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।