5 Dariya News

अमन अरोड़ा ने आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग में 14 एस.डी. ओज़. और तीन जे.इज़. को नियुक्ति पत्र सौंपे

एक साल में 26,797 नौकरियाँ दीं: आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर 13-Mar-2023

पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज मोहाली क्लब, एस.ए.एस. नगर में 14 एस.डी.ओज़. और 3 जे.इज़. को नियुक्ति पत्र सौंपे।विभाग में आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने उनको पूरी ईमानदारी और निष्ठा भावना से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है और उनको भी लोगों को सेवाएँ प्रदान करते समय इस एजंडे को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।  

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सत्ता संभालने के केवल एक साल के भीतर ही 26,797 नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कम््रचारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।  

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आवास निर्माण एवं शहरी विकास श्री अजोए कुमार सिन्हा, पुडा के मुख्य प्रशासक श्रीमति अपनीत रियात, गमाडा के मुख्य प्रशासक श्री अमनदीप बांसल और विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।