आगरा में महिला को निर्वस्त्र कर 11 लोगों ने किया हमला
5 Dariya News
आगरा (उप्र) 13-Mar-2023
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर पुरुषों के एक समूह ने 30 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर पीटा और निर्वस्त्र कर दिया। प्राथमिकी के अनुसार, महिला ने पिछले सप्ताह दो पुरुषों द्वारा छेड़खानी का विरोध किया था। बाद में, दोनों ने अन्य लोगों के साथ लाठियों से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की।
महिला ने कहा कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। ताजगंज थाने में 13 आरोपियों के खिलाफ दंगा समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसएचओ राज कुमार ने कहा, आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।