पंजाब को विश्व स्तर का पर्यटक केंद्र बनाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास- राज्यपाल
अमृतसर में बनेगा सूफीवाद संबंधी अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र -बादल , अमृतसर में दो दिवसीय सूफी मेला आरंभ
5 दरिया न्यूज
अमृतसर 20-Oct-2012
पंजाब सरकार अमृतसर की पवित्र धरती को विश्व स्तर पर पर्यटक केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट ला रही है और हमारा भी कत्र्तव्य बनता है कि हम शहर की सुंदरता को कायम रखने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान डालें। उपरोक्त शब्दों का प्रगटावा पंजाब के राज्यपाल श्री शिवराज वी पाटिल ने अमृतसर में आरंभ हुए दो दिवसीय सूफी मेले का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने सारक राईटर एंड लिटरेचर, पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड और खालसा कालेज अमृतसर को उक्त सूफी मेला करवाने की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने सबके कल्याण की बात की है और सिक्ख सिद्धांत भी सरबत के भले की बात करता है। अमृतसर सूफीवाद का केंद्र रहा है और यहां मानवता को कल्याण का संदेश दिया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा की कि सूफीवाद को उत्साहित करने के लिए अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा जहां सूफीवाद पर शोध और प्रचार का कार्य होगा।
उन्होंने यह भीघोषणा भी की कि अमृतसर में यह सूफी मेला हर वर्ष करवाया जाएगा। बादल ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में सांसकृतिक सांझ और शांति बनाये रखने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सूफी संत बाबा फरीद को पंजाबी के पहले कवि होने का गौरव प्राप्त हुआ है और सूफीवाद की विचारधारा भी गुरबाणी की विचारधारा से मेल खाती है। जिस स्वरूप ही गुरू सहिबानों ने बाबा फरीद के श्लोकों को श्री गुरू ग्रंथ साहिब में शामिल किया। उन्होंने कहा कि सूफी शायरों में पंजाबी संस्कृति को अपनी कविता का मुख्य अंग बनाया जिस स्वरूप हमारे दोनेा पंजाबों की सांझ और गहरी हुई है। वर्णनीय है कि फांडडेशन ऑफ सार्क राईटरज़ एंड लिटरेचर और पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड द्वारा यह प्रथम दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सूफी मेला खालसा कालेज में करवाया जा रहा है।
पर्यटन विभाग और अपर्णा कौर द्वारा इस मेलें में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। इस सूफी मेले में 12 देशों जिनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, मालदीव, ईरान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, तजाकिस्तान, तुर्की, तुर्केमिस्तान, उज्बेकिस्तान आदि शामिल हैं, से 30 अंतरराष्ट्रीय सूफी स्कालर, 25 अंतरराष्ट्रीय कवि, 50 सूफी संगीतकार, गायक और दरवेश भाग ले रहें हैं। आज मेले में पर्यटन मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर, श्री सत्यजीत सिंह मजीठिया, राजस्व और लोक संपर्क मंत्री, पंजाब, बिक्रम सिंह मजीठिया, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल जोशी, श्री रजिन्द्रमोहन सिंह छीना, मुख्य संसदीय सचिव विरसा सिंह वलटोहा, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, उपायुक्त श्री रजत अग्रवाल, पुलिस आयुक्त, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य प्रमुख उपस्थित थे। इससे पूर्व बादल ने चीफ खालसा दीवान द्वारा रामतीर्थ रोड पर बनाये श्री गुरू अमरदास जी वृद्ध घर का उद्घाटन किया। 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस ईमारत में 56 एसी कमरों की सुविधा मुहैया करवाई गई है।