5 Dariya News

भगवंत मान ने राष्ट्रपति का अमृतसर पहुँचने पर किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के साथ श्री हरिमन्दर साहिब, जलियांवाला बाग़, दुरग्याना मंदिर एवं भगवान वाल्मीकि तीरथ के किए दर्शन

5 Dariya News

अमृतसर 09-Mar-2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस पवित्र शहर में पहली बार पहुँचने पर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुँचे राष्ट्रपति का श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया और उनको गुलदस्ता भेंट किया। 

पंजाब आने पर राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह गुरूओं, संतों, पीरों-फकीरों की धरती है। उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जिस संबंधी केवल यहाँ आकर ही जाना जा सकता है।  

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान पंजाबियों की गरिमापूर्ण आतिथ्य का आनंद लेने के साथ-साथ राज्य की गौरवमयी समृद्ध विरासत को महसूस करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि यह हमारे लिए एक यादगारी अवसर है और समूचा पंजाब देश के राष्ट्रपति का राज्य में पहुँचने पर तहे-दिल से स्वागत करता है। 

उन्होंने कहा कि गुरू साहिबान की बसाई इस धरती पर देश के राष्ट्रपति के यहाँ पहुँचने पर राज्य सरकार गर्व महसूस कर रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के साथ श्री हरिमन्दर साहिब, जलियांवाला बाग़, दुरग्याना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीरथ के दर्शन किए।