5 Dariya News

पश्चिम बंगल सड़क हादसे में चार की मौत

5 Dariya News

कोलकाता 06-Mar-2023

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना माथाभंगा-जमालदहा स्टेट हाईवे पर पालपारा इलाके में देर रात करीब 2 बजे हुई, जब एक बैटरी से चलने वाला ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। 

एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग लड़की सहित तीन अन्य की स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई। दो घायल नाबालिग लड़कों को जलपाईगुड़ी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर है। मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जो भोगरामगुरी गांव के रहने वाले थे। ट्रक का चालक फरार है।