'दिलदारियां' स्पॉइलर अलर्ट: अतिश की जान है बहुत बड़े खतरे में
5 Dariya News
चंडीगढ़ 06-Mar-2023
शो 'दिलदारियां' में अंबर और अवनि गौतम के बारे में सच्चाई जानने की पूरी कोशिश करते हैं और उसकी पहली पत्नी को खोजने जाते हैं, लेकिन नाकाम रहते हैं। आज हम देखेंगे कि अंगद और अतिशा का रिश्ता खतरे में है जहाँ अंगद खुद अपनी माँ के सामने स्वीकार करता है कि वह जल्द ही अतिशा से शादी करने जा रहा है।
उसकी यह गलती अतिशा की जान के लिए खतरनाक साबित होगी क्योंकि माया अपने भाई टिक्का को अंगद की प्रेमिका को हमेशा के लिए मार देने का आदेश देती है। अंगद का सच अतिश के लिए खतरा साबित होगा। अंगद और अतिशा के जीवन में आगे क्या होता है, यह देखने के लिए 'दिलदारियां' शाम 7:30 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर देखें।