5 Dariya News

हरियाणा वासियों को गृहमंत्री के रूप में इंसाफ देने वाले अनिल विज का पत्रकार सुमन भटनागर के कार्यालय पर जोरदार स्वागत

महिन्द्र भटनागर, वीरेश शांडिल्य, अनुभव अग्रवाल, सतपाल ग्रोवर ने जोरदार स्वागत किया, शांडिल्य ने बताया अनिल विज को हरियाणा के लिए अवतार

5 Dariya News

अम्बाला 04-Mar-2023

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला शहर के बांस बाजार के समीप वरिष्ठ पत्रकार सुमन भटनागर के दफ्तर का उद्घाटन किया। सुमन भटनागर के नवनिर्मित कार्यालय पहुंचने पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, महिन्द्र भटनागर, भाजपा के कोषाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, शिव रंजन, विवेक भटनागर, वैभव भटनागर, सतपाल ग्रोवर, डा. मनोज अग्रवाल, सुदेश जैन मिट्ठा, सतीश सिंगला, राकेश गोयल, नरेंद्र सिंह भाटिया ने पुष्पगुच्छ देकर गृह मंत्री अनिल विज का स्वागत किया। 

अपने कार्यालय के उद्घाटन के बाद सुमन भटनागर व उनके भाई महिन्द्र भटनागर ने दोशाला व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज का स्वागत वीरेश शांडिल्य व सतपाल ग्रोवर ने किया व उन्होंने कार्यालय के उद्घाटन समारोह में आए लोगों को संबोधित किया। शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज एक अवतार हैं। और हरियाणा की जनता को जस्टिस देने के लिए इनका जन्म हुआ है। 

उन्होंने अनिल विज की दीर्घायु की कामना की और शांडिल्य ने कहा कि वह राजनीतिक बुलंदियों को छूए। इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज ने बोलते हुए कहा कि सुमन भटनागर उनके 40 वर्ष से दोस्त है। यह दफ्तर सुमन भटनागर और अनिल विज दोनों का है और यहां वह चाय पीने आते रहेंगे। इस बात पर लोगों ने जोरदार तालियां बजाई। 

उन्होंने कहा कि सुमन भटनागर का शिक्षक के रूप में भी लम्बा सफर है और पत्रकारिता क्षेत्र में भी लम्बा व बेदाग सफर है। अम्बाला नहीं हरियाणा की मीडिया को सुमन भटनागर पर गर्व है और सुमन भटनागर ने कभी भी पत्रकारिता में पत्रपात नहीं किया। उन्होंने हमेशा समाज, सरकार व प्रशासन में सेतु का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा इसी तरह समाज को दिशा देते रहे।