5 Dariya News

क्या रोशनी जाने के बाद भी नयन की शक्तियाँ बच पाएंगी?

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Mar-2023

"नयन जो वेखे अनवेखा" शो में रीटा सभी को यकीन दिला रही हैं कि नयन की ग़ैर-हाज़री में देवांश का जैस्मीन के साथ अफेयर चल रहा है, लेकिन दूसरी ओर देवांश नयन को खोजने की पूरी कोशिश कर रहा है।शो की कहानी में अचानक आए इस बदलाव को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि नयन की आंखों की रोशनी चली गई है। योजना के अनुसार, एक महिला नयन का अपहरण कर लेती है। दूसरी ओर, देवांश नयन को ढूंढता हुआ उस जगह पहुंचता है, जहां उसे अगवा किया गया है। 

जो दर्शक नयन की रौशनी जाने से दुखी थे उनके लिए ख़ुशी की बात है कि, नयन की अनूठी शक्तियाँ नष्ट नहीं हुई हैं और इसका खुलासा आज के एपिसोड में होगा।क्या देवांश वक्त रहते नयन को ढूंढ पाएगा? क्या नयन अपनी शक्तिओं को पहचान पाएगी? जानने के लिए देखते रहिए नयन जो वेखे अनवेखा ज़ी पंजाबी पर रात 8:30 बजे।