5 Dariya News

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में नागरिक सेवा अधिकारी संस्थान का उद्घाटन किया

संस्थान अधिकारियों के कल्याण, सेवाओं के एकीकरण को बढ़ावा देगा और नागरिक प्रशासन की जरूरतों और चुनौतियों को पूरा करने हेतु सेमिनार, संगोष्ठी आयोजित करेगा : मनोज सिन्हा

5 Dariya News

श्रीनगर 27-Feb-2023

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज यहां एम.ए. रोड पर नागरिक सेवा अधिकारी संस्थान का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान अधिकारियों के कल्याण, सेवाओं के एकीकरण को बढ़ावा देगा और नागरिक प्रशासन की जरूरतों और चुनौतियों को पूरा करने के लिए सेमिनार, संगोष्ठी आयोजित करेगा।

उपराज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों के साथ बातचीत की और उनकी सुविधा हेतु पुस्तकालयों और सूचना सेवाओं की स्थापना और रखरखाव का सुझाव दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आर.के. गोयल, आयुक्त सचिव जीएडी संजीव वर्मा, आयुक्त विज्ञान और प्रौद्योगिकी सौरभ भगत तथा पुलिस और नागरिक प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।