5 Dariya News

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, तीन की मौत, 40 घायल

5 Dariya News

मथुरा 27-Feb-2023

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसा माइलस्टोन 88 के पास हुआ। 

बस ने नरेला से यात्रा शुरू की थी और बिहार में दरभंगा के लिए जा रही थी। हादसे के बाद व्यस्त एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। रास्ता साफ करने में कई घंटे लग गए।