5 Dariya News

पंजाब समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

गिद्दा-भंगड़ा और अन्य कलाएँ पंजाब के सभ्याचार की अहम पूँजी: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 25-Feb-2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को हर पक्ष से खुशहाल राज्य बनाने और इसको ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए वचनबद्ध हैं, इसलिए पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी सुरक्षित और प्रफुल्लित करने की ज़रूरत है। यह विचार आज यहाँ कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब कला भवन, सैक्टर-16, चंडीगढ़ में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरन मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए प्रकट किए।

पंजाब सचिवालय कल्चरल सोसायटी (रजि.) द्वारा नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सैंटर पटियाला के सहयोग से ‘बोल पंजाब दे-2023’ समारोह करवाया गया, जो श्री जगदीश सिंह जग्गी, भंग, स्टेज और फि़ल्म कलाकार की याद को समर्पित किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमरपाल सिंह आई.ए.एस. ने की, जबकि सलिन्दर कौर डायरैक्टर बाग़बानी विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। 

इस अवसर पर पंजाब सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा मालवे से संबंधित गिद्दा पेश किया गया। इस मालवे से संबंधित गिद्दे में जसप्रीत रंधावा, कुलवंत सिंह, रविन्दर सिंह, सरबजीत सिंह और अन्यों ने खूब रंग बाँधा।रुपिन्दर पाल रूपी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया एक लघु नाटक ‘‘फाइल की कसम’’ पेश किया गया, जो एक अधिकारी एवं कर्मचारियों के दरमियान रिश्ते को दिखाता है। 

इस लघु नाटक में रुपिन्दर पाल रूपी, कमल शर्मा, सुखजीत कौर सुक्खी, दविन्दर जुगनी, सरबजीत सिंह, गुरिन्दर सिंह, सरिता शर्मा, अमनदीप कौर और जगदीप सिंह ने अपनी हास्यरस पेशकारी के साथ वाह-वाही बटोरी। इसके साथ ही सन्दीप कम्बोज, लखविन्दर लक्खी, कंचन भल्ला, गगनदीप सिंह, नवदीप सिंह, सरिता शर्मा ने अपनी गायकी के साथ श्रोताओं का मन मोह लिया।  

कार्यक्रम के अंत में पद्म भूषण गुरमीत बावा की बेटी गलौरी बावा ने रंग बांधा। उन्होंने मिजऱ्ा, जुगनी और अन्य बहुत से लोक गीत गाकर कार्यक्रम को शिखर पर पहुँचाया। इसके उपरांत सोसायटी के प्रधान रुपिन्दर पाल रूपी और पूर्व प्रधान दलजीत सिंह और दविन्दर सिंह जुगनी और बलबीर सिंह ने उपस्थित मेहमानों का इस समारोह में पहुँचने के लिए धन्यवाद किया।