5 Dariya News

नयन की शक्तियों पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है

5 Dariya News

चंडीगढ़ 25-Feb-2023

शो 'नयन-जो वेखे अनवेखा' एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है, जहां रीटा और जैस्मीन नयन की अनोखी शक्तियों को खत्म करने के लिए एक नया खेल अज़मा रही हैं।नयन की जान पर बहुत बड़ा खतरा है जहां रीटा और जैस्मीन ने नयन को अपनी शक्तियां खो देने के लिए एक बड़ी साजिश रची है। 

आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे नयन देवांश के नाम पर एक साजिश में फंस जाती है जहां उसके साथ एक बड़ा हादसा हो जाता है, जिसमें गुंडे जानबूझकर नयन की आंखों में रंग डालते हैं और उसे अगवाह करने की कोशिश करते हैं।इस हादसे के दौरान नयन का क्या होगा? क्या रीटा और जैस्मिन इस चाल में कामयाब हो पाएंगी? देखिए नयन-जो वेखे अनवेखा का आज का ड्रामाटिक एपिसोड, रात 8:30 बजे ज़ी पंजाबी पर।