"U&I फिल्म्स ने अनोखे प्रोजेक्ट की एक लड़ी पेश करके पंजाबी सिनेमा में की शानदार शुरुआत" - सरला रानी और सनी राज
5 Dariya News
चंडीगढ़ 23-Feb-2023
पंजाबी सिनेमा इंडस्ट्री में अपने आधुनिक प्रदर्शन के साथ, U&I Films ने एक प्रमुख निर्माता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस लेबल के निर्माता, सरला रानी और सनी राज ने हाल ही में दो फिल्मों, पाणी च मधानी और कली जोट्टा को पेश किया, जिन्होंने एक अलग कहानी पेश कर सबका दिल जीत लिया है। निर्देशकों ने हाल ही में रिलीज़ की फिल्म "कली जोट्टा" की सफलता को मद्देनजर रखते हुए एक और नई फिल्म "जी वे सोहनियां जी" का खुलासा किया है, जो 6 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होगी।
दर्शकों को बेहतरीन कहानियां देकर U&I Films ने अपनी अलग पेचान को विकसित किया है और पंजाबी सिनेमा का दर्शकों से जुड़ाव और गहरा किया है। निर्माताओं को उनकी शानदार और सम्मोहक प्रेम कहानियों के लिए जबरदस्त प्रशंसा मिली है। सरला रानी और सनी राज अपनी आगामी परियोजना की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं, जिसमें सिम्मी चाहल और इमरान अब्बास प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। निर्माता यह भी दावा करते हैं कि उनके पास और बहुत सरे नए प्रोजेक्ट है जो जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे।
सरला रानी ने अपना आभार व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा, "U&I Films हमेशा ऐसी फिल्में बनाने के लिए त्यार हूँ और हमेशा त्यार रहूँगी जो वास्तविकता के हर तत्व को चित्रित करके दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस तरह की दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया मिलने के बाद हम अपनी पसंद की कहानियों को लेकर और भी निश्चित हैं। इसी तरह, हमें विश्वास है कि दर्शक हमारी अगली परियोजनाओं को भी उसी उत्साह के साथ अपनाएंगे।"
निर्माता सनी राज भी व्यक्त करते हुए कहते हैं, "कड़ी मेहनत और संघर्ष को दर्शकों द्वारा पूरी तरह से पुरस्कृत किया गया है। U&I Films अच्छी कहानिओं पर काम करना जारी रखेगी और दुनिया भर में पंजाबी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विचार प्रस्तुत करेगी।"