5 Dariya News

एक बार फिर देखिए ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म "बाबे भंगड़ा पौंदे ने" ज़ी पंजाबी पर 26 फरवरी को रात 8:30 बजे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 19-Feb-2023

ज़ी पंजाबी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में सबसे आगे रहा है, ज़ी पंजाबी कॉमेडी, रोमांटिक फिल्मों की पेशकश करके दर्शकों को पूरी तरह से अपने साथ जोड़ के रखता है। 'बाबे भंगड़ा पौंदे ने' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को दर्शकों ने जो प्यार दिया है, उसके चलते फिल्म  एक बार फिर 26 फरवरी को टीवी स्क्रीनों पर पेश होने जा रही है।

पंजाबी इंडस्ट्री की ब्लाकबस्टर हिट फिल्म 'बाबे भंगड़ा पौंदे ने' को रिलीज होते ही दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, लेकिन जी पंजाबी के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के जरिए फिल्म के साथ-साथ चैनल ने भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस फिल्म को पेश करने का उद्देश्य रिश्तों में अपनापन और साथ लाना था, जिसे ज़ी पंजाबी ने पूरी तरह से निभाया है। इस फिल्म के जरिए ज़ी पंजाबी चैनल दर्शकों का पसंदीदा मनोरंजन स्थल बन गया है।

इसमें कोई शक नहीं है कि ज़ी पंजाबी और उनके प्रशंसकों के बीच एक अटूट बंधन है और यह निश्चित है कि प्रशंसक इस फिल्म की तरह ही ज़ी पंजाबी को हर संभव तरीके से अपना प्यार दिखाएंगे। तो देखिए 'बाबे भंगड़ा पौंदे ने' एक बार फिर रात 8:30 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।