5 Dariya News

जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी यात्री बस, 19 घायल

5 Dariya News

जम्मू 18-Feb-2023

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। रियासी जिले में राजौरी शहर से शिव खोरी मंदिर जा रही एक यात्री बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और एक खाई में गिर गई। अधिकारियों ने कहा, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।