5 Dariya News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्म ने की लावारिस कुत्तों को गोद लेने के लिए पोर्टल की घोषणा

5 Dariya News

बेंगलुरु 17-Feb-2023

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राज्य में लावारिस कुत्तों को गोद लेने की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान कहा, लावारिश कुत्तों की देखभाल के लिए, जनता की मदद के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। 

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पशु प्रेमी कुत्तों को गोद लेने के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मुख्यमंत्री बोम्मई ने राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (कउअफ) द्वारा मान्यता प्राप्त मुधोल हाउंड कैनाइन नस्ल के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये के अनुदान की भी घोषणा की। 

विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त, नस्ल को भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त है। बोम्मई ने यह भी आश्वासन दिया कि जानवरों पर क्रूरता को रोकने के लिए पशु कल्याण बोर्ड को 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बेंगलुरु में घायल और छोड़े गए जानवरों के इलाज के लिए मोबाइल क्लीनिक की स्थापना की भी घोषणा की। 

एक उत्साही पशु प्रेमी बोम्मई जब गृह मंत्री के रूप में सेवा कर रहे थे, तब अपने पसंदीदा कुत्ते का अंतिम संस्कार करते समय उनकी आंखों में आंसू थे। वह '777 चार्ली' देखकर भावुक हो गए थे और सीएम का पद संभालने के बाद अपने पसंदीदा कुत्ते को याद करते हुए मीडिया से बात करते हुए रो पड़े थे।