5 Dariya News

मुंबई : इमारत में लगी आग में महिला की मौत, कई लोगों को बचाया गया

5 Dariya News

मुंबई 15-Feb-2023

मुंबई के कुर्ला इलाके में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। आग कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर सिटी कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग नंबर 7-सी में सुबह करीब 7 बजे लगी।

दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। वहीं छत पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। गंभीर रूप से घायल एक वरिष्ठ नागरिक शकुंतला रमानी (70) को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।